पीएम मोदी ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर किया ट्वीट

सीबीएसई हो या सीआईएससीई या फिर विभिन्न राज्यों के बोर्ड, अब ये परीक्षाएं शुरू होने में कुछ ही महीने का वक्त बचा है। कई जगहों पर तो प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू भी हो चुकी हैं। इसी के साथ देशभर में परीक्षाओं का माहौल शुरू हो चुका है। विद्यार्थी पूरी लगन से तैयारी में जुट चुके हैं। इसी बीच परीक्षाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक ट्वीट किया है।

add

अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारी दी है। पीएम मोदी ने गुरुवार को किए अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं और इसी के साथ परीक्षा पे चर्चा भी।

हमें साथ मिलकर ये सुनिश्चित करना चाहिए कि परीक्षाएं तनाव मुक्त हों। यहां कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक अनोखी प्रतियोगिता शुरू हो रही है। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को अगले साल की शुरुआत में होने वाली परीक्षा पे चर्चा 2020 (PPC 2020) में शामिल होने का मौका मिलेगा।’

add2

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.