दक्षिण भारतीय अदाकारा राम्या पंडियन की न्यूड फोटो लीक होने का मामला सामने आया है । राम्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । हालांकि कहा जा रहा है कि ये तस्वीरें नकली हैं । राम्या ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं । उन्हीं तस्वीरों को आधार बनाकर कुछ अकाउंट्स से उनकी सेमी न्यूड तस्वीरें पोस्ट की जाने लगीं ।

मामले की जानकारी होते ही राम्या ने कहा, “यह बात मेरी जानकारी में आई है कि सोशल मीडिया के कुछ अकाउंट से मेरे बारे में गलत और भ्रामक कंटेंट पोस्ट किया जा रहा है । इससे मेरी इमेज को काफी नुकसान हो रहा है । मैं यह साफ कर देना चाहती हूं कि मेरा ऑधिकारिक ट्विटर हैंडल @imramyapanian है । मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट @actress_ramyapandian है ।

साथ ही रम्या ने ये भी कहा, “अगर आपमें से किसी को भी मेरे नाम से कोई भ्रामक, गंदा कंटेंट या मेरा ऐसा कोई अकाउंट दिखे जो मेरे बारे में गलत कंटेंट परोस रहा है तो कृपया उसे ट्रैक करें । वह चाहे एक शख्स हो या कोई संस्था हो मैं उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराऊंगी । बताने वालों की मैं आभारी रहूंगी ।