#IND_VS_WI : आज है पहला टी-20 मैच, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार (6 दिसंबर) से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाना है। अगले साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप खेला जाना है, ऐसे में ये सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम होगी। विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ा सवाल होगा कि क्या केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाए या फिर संजू सैमसन को। शिखर धवन के चोटिल होने के बाद संजू सैमसन को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था।

वेस्टइंडीज की ओर से ब्रैंडन किंग को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। अफगानिस्तान के खिलाफ भारत में ही हाल में वेस्टइंडीज को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं भारत ने भी इसी साल वेस्टइंडीज को उसी के घर में टी20 सीरीज में 3-0 से हराया था। ऐसे में वेस्टइंडीज के ऊपर काफी दबाव होगा।

भारत टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज से 8-5 से आगे है। एक समय था जब वेस्टइंडीज भारत से 5-2 से आगे था। भारत में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैचों की बात करें तो भारत 3-1 से आगे है। भारत आज तक अपनी सरजमीं पर वेस्टइंडीज से टी20 इंटरनेशनल में महज एक बार हारा है और वो 2016 टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच था।

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतः केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading