भारत में मीटू आंदोलन की शुरुआत करने में अहम भूमिका निभाने वाली अदाकारा तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ छे’ड़छाड़ की शि’कायत के संबंध में पुलिस द्वारा दायर ‘बी समरी’ रिपोर्ट का वि’रोध करते हुए गुरुवार को अदालत के समक्ष एक याचिका दायर की। तनुश्री दत्ता के वकील ने मुंबई के अंधेरी में एक मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत के सामने अपनी वि’रोध याचिका दायर की।

इस याचिका में मांग की गई है कि जांच अधिकारी के खिलाफ “झूठी रिपोर्ट” दायर करने के लिए अव’मानना कार्यवाही शुरू करे और भ्रष्टाचार नि’रोधक ब्यूरो उसके खि’लाफ मामला दर्ज करे। इस याचिका में आ’रोपी और जांच अधिकारी के नार्को-विश्लेषण की भी मांग की गई है।
साथ ही इस याचिका में अदालत से मुंबई पुलिस की क्रा’इम ब्रांच को इस केस की जांच सौंपने का आग्रह किया गया है। पुलिस को जब आ’रोप पत्र दाखिल करने के लिए कोई सबूत नहीं मिलता तो वह अदालत के समक्ष ‘बी-समरी’ रिपोर्ट पेश करती है।
