प्रियंका चोपड़ा बनीं माराकेच फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होने वाली पहली भारतीय सेलेब

हिंदी सिनेमा की देसी गर्ल का सिक्का विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा माराकेच फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होने वाली पहली भारतीय सेलेब बन गई हैं। मोरॉक्को स्थित जेमा एल फना स्क्वायर में आयोजित कार्यक्रम में प्रियंका को सम्मानित किया गया।

add

हाल ही में प्रियंका को यूनिसेफ स्नो फ्लेक बॉल में डैनी काये ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से नवाजा गया है। ऐसे में लगातार दो खिताब हासिल करने से प्रियंका के फैंस काफी खुश हैं। इस खास मौके की खुशी प्रियंका ने अपनी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी साझा की है।

इंस्टाग्राम पर अवॉर्ड सेरेमनी की तस्वीर साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘ आज माराकेच फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होकर गर्व महसूस कर रही हूं। इस सम्मान के लिए सभी का धन्यवाद।’ तस्वीर में प्रियंका गोल्डन रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं।

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.