#HYDERABAD #INDIA : हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक के साथ बला’त्कार और फिर उसकी ह’त्या कर देने के सभी चारों आ’रोपी शुक्रवार सुबह पुलिस के साथ मुठभे’ड़ में मा’रे गए। बीते दिनों महिला वेटनरी डॉक्टर से रे’प और ह’त्या मामले के सभी चारों आरो’पियों को पुलिस ने एन’काउंटर में ढे’र कर दिया, जिसका श’व अब भी घठ’नास्थल पर है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जल्द ही पुलिस आ’रोपियों के डे’डबॉडी को पो’स्टमार्टम के लिए ले जाएगी। बता दें कि इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह साढ़े छह बजे की है। जांच के लिए पुलिस आरोपियों को घटनाक्रम की पुनर्रचना के लिए घटनास्थल पर ले गई थी। तेलंगाना पुलिस ने एकाउंटर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना स्टैंड भी रखा है।

पुलिस अधिकारी की मानें तो ”उन्होंने (आ’रोपियों) पुलिस से हथि’यार छीने और पुलिस पर गो’लियां चलाईं। आ’रोपियों ने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने जवाब में गोलियां चलाईं। इस दौरान चारों आ’रोपी मा’रे गए। अधिकारी ने बताया कि इस घट’ना में दो पुलिसकर्मी भी घा’यल हुए हैं। हैदराबाद में पशु चिकित्सक युवती से ब’लात्कार और उसकी ह’त्या कर देने के चारों आ’रोपियों की आयु 20 से 24 वर्ष थी। उनमें से एक लॉरी चालक था और बाकी हेल्पर थे। उन्हें 29 नवंबर को गिर’फ्तार किया गया था। आरो’पियों ने ब’लात्कार के बाद युवती की गला द’बाकर ह’त्या कर दी थी और बाद में श’व को जला दिया था। उन्हें सात दिन की न्यायिक हि’रासत में भेजा गया था।
