#MUZAFFARPUR : डॉ. भीम राव अम्बेडकर की पुण्य तिथि के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा श्र’द्धांजलि अर्पित

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर की पुण्य तिथि/महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर समाहरणालय स्थित अम्बेडकर पार्क में जिलाधिकारी द्वारा उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रं’द्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान निर्माता,भारत रत्न और विश्व विभूति डॉ अम्बेडकर केवल एक जाति वर्ग के नही बल्कि पूरे मानव जाति के लिए प्रेरणा के श्रोत हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब एक राजनैतिक नेता, कानूनविद, मानवविज्ञानी, शिक्षक एवं अर्थशास्त्री थे।

उनका सामाजिक कार्य और लोगो के उत्थान के प्रति उनका संघर्ष अनुकरणीय है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी अनिल कुमार दास ने भी बाबा साहेब के मूर्तिं पर माल्यार्पण किया ।इस मौके पर उन्होंने कहा कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमलोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भारतीय संविधान के वास्तुकार तो थे ही साथ ही एक समाज सुधारक के रूप में उनका जीवन अनुकरणीय है। बाबा साहेब समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगो के लिए कार्य किया और उनके अधिकारों के लिये सतत संघर्षशील रहे।

अवर निबंधक संजय ग्वालिया ने भी माल्यार्पण किया। श्री ज्ञान मोहन अध्य्क्ष अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ के साथ दो दर्जन से अधिक लोगो ने बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading