#MUZAFFARPUR (ARUNN KUMAR) : बाबा साहब अंबेडकर की पुण्यतिथि पर बिहार विश्वविद्यालय के द्वारा अंबेडकर की शिक्षा संविधान और दर्शन पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें सभी मुख्य वक्ताओं के साथ अन्य वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी वही विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि पूरे विश्व में सबसे ज्यादा जनमानस को प्रभावित करने वाले व्यक्ति बाबा साहब भीमराव अंबेडकर थे.

इस मौके पर उन्होंने कहा कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमलोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। बाबा साहेब भारतीय संविधान के वास्तुकार तो थे ही साथ ही एक समाज सुधारक के रूप में उनका जीवन अनुकरणीय है। बाबा साहेब समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगो के लिए निरंतर कार्य किया और उनके अधिकारों के लिये सतत संघर्षशील रहे।

मौके पर उपस्थित लोगो ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति कुलसचिव के साथ-साथ एलएस कॉलेज के प्रिंसिपल भी मौजूद थे.





