#BIHAR #INDIA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) यानी बिहार बोर्ड ने सोमवार को इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा-2020 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2020 का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 24 फरवरी 2020 होगी। इस साल परीक्षार्थियों को सहूलियत देते हुए बोर्ड ने सभी पालियों की परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया है। इस 15 मिनट में परीक्षार्थी प्रश्न पत्र को ठीक से पढ़ व समझ सकेंगे।

बिहार बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा 2020 का आयोजन दो पालियों में दिनांक 17.02.2020 से 24.02.2020 के बीच किया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09.30 बजे से 12.15 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा 1.45 से 4.30 बजे तक होगी। हर साल की तरह इस साल भी कुछ छात्रों जैसे दूष्टि बाधित छात्रों या तो लिखने में असमर्थ हैं , उन्हें परीक्षा में हाल में लेखक ले जाने की अनुमति दी जाएगी। ऐसे परीक्षार्थियों को 20 मिनट प्रति घंटा के हिसाब से अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

इंटर परीक्षा 3 फरवरी से लेकर 13 फरवरी 2020 तक दोनों पालियों में आयोजित की जाएगी। बिहार बोर्ड केअध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा 9.30 से 12.45 तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1.45 से लेकर 5.00 बजे तक आयोजित होगी।उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय़ दिया जाएगा।
