#PATNA विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष के ताज का फैसला आज रात

#PATNA #BIHAR #INDIA : पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष के ताज का फैसला शनिवार देर रात होगा। मतदान शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हो गया है। कुल 50 बूथ बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी बूथों पर धारा 144 लागू कर दी गई है। दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। आर्ट कॉलेज में शाम चार बजे से मतगणना शुरू होगी। देर रात एक से दो बजे के बीच में परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। चुनाव में 21 हजार 252 उम्मीदवार अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।

इस बार सेंट्रल पैनल के उम्मीदवारों की मतगणना पहली बार आर्ट कॉलेज में होगी। वहीं, कॉलेज और संकायों के काउंसलर के लिए मतगणना संबंधित कॉलेज में हो जाएगी। हालांकि इसका रिजल्ट अधिकारिक तौर पर देर रात में घोषित किया जाएगा। इस बार विश्वविद्यालय की ओर से पांच राउंड की काउंटिंग कराई जाएगी। बीच-बीच में रुझान बताया जाएगा।

पीयू छात्र संघ चुनाव में फर्जी वोटरों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। चुनाव अधिकारी प्रो. खगेंद्र ठाकुर ने बताया कि फर्जी वोटरों को जेल भेजा जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से सख्ती बरती जाएगी। विश्वविद्यालय में शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर दिनभर बैठकों का दौर चला। चुनाव की सारी तैयारियों का जायजा लिया गया। हर बूथ के बारे में जानकारी ली गई। सभी बूथों पर चुनाव की समाग्री भेज दी गई। हर कार्यों का कुलपति डॉ रासबिहारी सिंह खुद मॉनिटीरिंग कर रहे हैं। किसी प्रकार की दिक्कत चुनाव के दौरान नहीं होना चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading