17 दिसंबर को भारत में रियलमी एक्सटी 730जी की नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में लॉन्चिंग होगी। रियलमी एक्सटी 730जी हैंडसेट चीन में लॉन्च हुए रियलमी एक्स2 का भारतीय वेरिएंट होगा। लॉन्चिंग इवेंट के लिए कंपनी ने इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं

Realme XT 730G के भारतीय कीमत की तो फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन चीन के बाजार में इसकी कीमत की बात करें तो Realme X2 के 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को 1,599 चीनी युआन यानी करीब 16,200 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,899 युआन यानी करीब 19,300 रुपये है।

जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि Realme XT 730G, Realme X2 का भारतीय वर्जन है। Realme X2 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। इस फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।