बीते पांच सालों में बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाने वाली कृति सेनन का फैशन स्टेटमेंट भी उनकी ही तरह फ्रेश है। कई बार कृति ऐसे अवतार में स्पॉट होती हैं कि उनसे नजरें हटाना मुश्किल होता है।

कृति का अंबानी की गणपति पूजा वाला साड़ी लुक हो या हाई-एंड ब्रांड ‘कोच’ के लिए न्यूयॉर्क फैशन वीक लुक हो, कृति बेहतरीन लगती हैं। अपनी आने वाली फिल्म ‘पानीपत’ के प्रचार में व्यस्त कृति आजकल नए और खूबसूरत एथनिक लुक में नजर आ रही हैं।

लेकिन कृति के ताजे लुक की खास चर्चा हो रही है। कृति का नया लुक देखकर ऐसा लगता है जैसे उन्होंने दुर्गा का रूप धारण कर लिया है।हालांकि खासकर कृति का मेकअप सराहनीय है क्योंकि इसमें कृति के चेहरे पर तेज नजर आ रहा है।

बंगाली बाला जैसी बड़ी लाल बिंदी उन्हें नया और अलग लुक दे रही है, जो इससे पहले कृति ने कभी ट्राई नहीं किया था। कृति ने राजेश प्रताप सिंह का काफी आकर्षक सफेद रंग का कुर्ता-प्लाजो सेट पहना है।फुल स्लीव्स लेयर्ड कुर्ता और गोल्डन बॉर्डर वाले प्लाजो के साथ बंगाली बाला जैसा अवतार देखते बनता है।
