‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से अपने करियर की शुरूआत करने वाली अदाकारा अनन्या पांडे की फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ के हिट होने के आसार बनते ही निर्माता करण जौहर ने उनके साथ अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में वह दीपिका पादुकोण के बाद फिल्म की सेकंड लीड हीरोइन होगीं।
धर्मा प्रोडक्शंस की इस नई फिल्म को शकुन बत्रा निर्देशित करेंगे। शकुन बत्रा इसस पहले धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ ‘एक मैं और एक तू’ और ‘कपूर एंड संस’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
करण जौहर के साथ यह उनकी तीसरी फिल्म होगी। अनन्या पांडे की दो फिल्में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ और ‘पति, पत्नी और वो’ रिलीज हो चुकी हैं और इन दिनों वह इशान खट्टर के साथ निर्देशक से निर्माता बने अली अब्बास जफर की फिल्म ‘खाली पीली’ कर रही हैं।