#PATNA : पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया में आ’ग के खतरे से बचाव के लिए सरकारी प्रयास नदा’रद

#BIHAR #INDIA : राजधानी पटना के पश्चिमी छोर पर स्थित पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया में चल रही फैक्ट्रियों में संभावित आ’ग के खतरे से बचाव के लिए सरकारी प्रयास नदा’रद हैं। सरकार या उद्योग विभाग के अधीन बियाडा की ओर से अब तक वाटर टैंक तक की व्यवस्था नहीं हो पाई है।

ऐसा तब है जबकि पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया में चल रहे औद्योगिक इकाइयों की ओर से बार-बार की मांग के बावजूद आग बुझाने के प्रयास के तहत वाटर टैंक नहीं बन सका है। पाटलिपुत्र इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष बलराज कपूर ने बताया कि सभी औद्योगिक इकाइयों ने आग से बचाव के लिए खुद से जरूरी अग्निशमण यंत्र लगाए हैं लेकिन बियाडा की ओर से अब तक बार-बार मांग करने के बाद भी वाटर टैंक की व्यवस्था नहीं हो पाई है।

पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया में कुल 126 इकाइयां हैं। इसमें से वर्तमान में 93 इकाइयां ही चलंत अवस्था में है। लेकिन इतनी बड़ी इकाइयों में अगर आग लग जाए तो कहीं आसपास में पानी तक नहीं मिलेगा। पड़ताल में पता चला कि पूरे क्षेत्र में सार्वजनिक बोरिंग तक नहीं है, जहां से आग के समय पानी लिया जा सके। यह पटना क्षेत्र के अधीन आता है। करीब चार दशक से मौजूद इस क्षेत्र में अब तक सरकारी पहल पर आग से बचाव के उपाय नहीं हो पाने को लेकर कारोबारियों में आक्रोश भी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.