#GOPALGANJ के मनन कुमार मिश्रा एक बार फिर बनें बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन

#BIHAR #INDIA : बिहार के गोपालगंज निवासी सीनियर वकील मनन कुमार मिश्रा एक बार फिर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन बने हैं। लगातार 5वीं बार चेयरमैन बन उन्होंने इतिहास रच दिया। अब तक चर्चित वकील राम जेठमलानी तथा वीसी मिश्रा ही बीसीआई के दो बार चेयरमैन बन सके हैं। शनिवार को नई दिल्ली स्थित बीसीआई भवन में हुए चुनाव में मनन मिश्रा सर्वसम्मति से अप्रैल 2022 तक के लिए बीसीआई के चेयरमैन पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए। देश भर के निर्वाचित स्टेट बार काउंसिल के प्रतिनिधि चेयरमैन के चुनाव में शामिल हुए।


पहली बार अप्रैल 2012 में बीसीआई के चेयरमैन निर्वाचित हुए और इसके बाद जीत का सिलसिला अब तक जारी है। मिश्रा ने 1980 में पटना लॉ कॉलेज से वकालत की डिग्री लेकर गोपालगंज सिविल कोर्ट में वकालत शुरू की। वे अपने बैच के टॉपर व गोल्ड मेडलिस्ट हैं। गोपालगंज में एक साल वकालत करने के बाद उन्होंने 1982 में पटना हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। पहली बार 1989 में बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य बने। तब से वे लगातार अब तक काउंसिल सदस्य का चुनाव जीतते रहे हैं। इसी बीच 2007 में इन्हें सीनियर वकील बनाया गया। पहली बार 2010 में ये बीसीआई में स्टेट बार काउंसिल के प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित हुए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.