कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि यह बिल भारतीय संविधान पर हम’ला है। अगर कोई इसका सपोर्ट कर रहा है तो वह हमारे देश की बुनियाद को नष्ट करने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि सोमवार को लगभग 12 घंटे तक चली बहस के बाद यह बिल लोकसभा में पास हो गया है। अब इसे राज्यसभा में रखने की तैयारी है।

राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट विरोध जताया। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि बीती रात लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पारित होने के साथ भारत कट्टरता और संकीर्ण सोच वाले अलगाव से भारत के वादे की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान, हमारी नागरिकता एक मजबूत और एकजुट भारत के हमारे सपने से हम सभी से जुड़े हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार के उस एजेंडे के खिलाफ लड़ेंगे जो हमारे संविधान को सिस्टमैटिकली तरीके से खत्म कर रहा है।

