#MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिले का अहियापुर इलाका सर्वाधिक अ’पराध जनित क्षेत्र की सूची में बने रहने में कोई कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. ताज़ा मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया रोड का है, जहाँ कथित रूप से एक छात्रा के साथ गैंगरे’प की घट’ना को अं’जाम दिया गया है. पी’ड़िता छात्रा को इलाज हेतु एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहाँ छात्रा की स्थिति स्थिर बताई जा रही है. मामले में अहियापुर पुलिस ने एक युवक को हि’रासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. गैंगरे’प की पुष्टि करते हुए एसएसपी जयंत कांत ने बताया की छात्रा का मेडिकल जांच कराया गया है, स्थिति सामान्य होने पर वह परिजनों के साथ घर चली गयी है. मामले में एक सं’दिग्ध को हि’रासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बैरिया स्थित कोचिंग से घर लौट रही एक 10वीं की छात्रा को अ’गवा कर तीन लोगों ने बारी बारी से बला’त्कार किया. बताया जाता है कि छात्रा बैरिया के कोचिंग से जीरोमाइल जाने के लिये ऑटो में बैठी. ऑटो में पहले से ही तीन युवक बैठे थे, जिन्होंने लड़की को अ’गवा कर लिया. अगवा करने के बाद तीनों आरोपित छात्रा को बैरिया रोड में ही स्थित एक दो मंजिला घर में ले जाकर उसके साथ सा’मूहिक दुष्क’र्म किया. छात्रा का कहना है कि दु’ष्कर्म के दौरान आ’रोपितों ने उसका अश्ली’ल वीडियो भी बना लिया.

किसी से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धम’की दी गयी है. छात्रा किसी तरह वहां से जान बचाकर सड़क पर आयी. फिर ऑटो पकड़ घर पहुंची. परिजनों को मामले की जानकारी अहियापुर थाना को दी. इसके बाद उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया. पी’ड़िता के बयान पर देर रात अहियापुर पुलिस ने तीन आ’रोपित के खिलाफ शि’कायत दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. इस दौरान एक संदि’ग्ध को हिरा’सत में लिया गया है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है.

