हिना खान ने साझा किया प्याज पर वीडियो, पिता ने कहा ‘ये बहुत कीमती खजाना है’

देश में प्याज की कीमतों ने आम आदमी के बजट को बिगाड़ कर रख दिया है। इसकी कीमतों पर अंकुश लगाने के सरकारी प्रयास विफल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मुद्दे पर विपक्ष सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है।

add2

इस बीच टीवी अदाकारा और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट हिना खान ने प्याज के बढ़ते दाम पर क’टाक्ष किया है। हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरा पर पिता की एक वीडियो साझी कीं। इस वीडियो में उनके पिता प्याज से भरी टोकरी को संभालकर घर के अंदर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में हिना के पिता ये कहते हुए नजर आते हैं कि ‘ये बैंक के लॉकर में रखो। इस समय ये बहुत कीमती खजाना है। बेशकीमती है इसलिए सुरक्षित जगह पर छुपा दो।’

add

वीडियो के साथ हिना खान ने मजेदार कैप्शन भी दिए हैं। हिना ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘इनको (पिता) देखो।’ हिना ने प्याज के लिए लिखा, ‘इसको सेफ में छुपाकर रख दो।’ हिना की इस पोस्ट की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading