टाइफाइड की वजह से सिद्धार्थ शुक्ला को ‘बिग बॉस’ ने मुख्य घर से निकालकर सीक्रेट रूम में रखा था। ऐसा इसलिए ताकि वह डॉक्टरों की निगरानी में रहे और सेहत में जल्द सुधार हो।

खबरों की मानें तो सिद्धार्थ की तबीयत और बिगड़ गई है जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिद्धार्थ की तबीयत और बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी ‘बिग बॉस’ से जुड़ी अंदर की खबर देने वाले ‘द खबरी’ ने दी।

‘द खबरी’ के ट्वीट के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। साथ ही ब्लड प्लेट्स में हुई गिरावट पर भी ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि सिद्धार्थ की तबीयत में सुधार हो रहा था लेकिन अचानक फिर से उनकी तबीयत बि’गड़ गई।