आजम खां की पत्नी तंजीम फातिमा एवं पुत्र अब्दुल्ला आजम खां के मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ता कमरुल हसन सिद्दीकी एवं सफदर काजमी के अनुसार आजम खां ने 11 मामलों में जमानत अर्जी दाखिल की है। इनमें यतीमखाने पर अवैध कब्जे, चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन आदि आरोप हैं। कुछ मामले मुर्गी और बकरी चोरी को लेकर भी दर्ज कराए गए हैं।


