#DELHI : राष्ट्रीय राजधानी की हवा लगातार दूसरे दिन भी ख’राब, बारिश के आसार

#DELHI #INDIA : राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 9:46 मिनट पर 428 रहा। एक्यूआई गाजियाबाद में 470, ग्रेटर नोएडा में 422, नोएडा में 426, फरीदाबाद में 398 और गुड़गांव में 390 दर्ज किया गया, जो कि गंभीर श्रेणी में है


वायु गुणवत्ता सूचकांक 0-50 श्रेणी में खराब, 51-100 में संतोषजनक, 101-300 में मध्यम, 201-300 में खराब, 301-400 में बेहद खराब और 401-500 में गंभीर माना जाता है। वहीं, 500 से ऊपर के एक्यूआई को ‘अति गंभीर श्रेणी में माना जाता है। वहीं दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य चार डिग्री अधिक 12.8 दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान के 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading