एक व्यक्ति ने दूसरी पत्नी और उसके बेटे की गोली मार कर दी हत्या, अहले सुबह फायरिंग से इलाके में दहशत

फुलवारीशरीफ : राजधानी पटना से सटे फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के ईशानगर मोहल्ले में एक व्यक्ति ने दूसरी पत्नी और उसके बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी. मंगलवार की अहले सुबह ही गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गये. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित व्यक्ति की भाभी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपित मौके से फरार हो गया है.

जानकारी के मुताबिक, फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के ईशानगर मोहल्ले में एक महिला और उसके बेटे की मंगलवार की अहले सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गयी. इस संबंध में मृतका के बेटे ने बताया है कि सोमवार की देर रात उसके सौतेले पिता घर पहुंचे और उसकी मां से पैसे की मांग की. मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ. मंगलवार की सुबह फायरिंग की आवाज सुन कर जब वह उठा, तो देखा कि उसके सौतेले पिता ने उसकी मां और छोटे भाई को गोली मार दी है. मृतका आरोपित की दूसरी पत्नी थी. साथ ही जिस बच्चे को गोली मार कर हत्या की गयी है, वह भी उसका सौतेला बेटा था.
मंगलवार की अहले सुबह तड़ातड़ फायरिंग किये जाने से आसपास रहनेवालों के बीच दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया. वारदात की सूचना मिलने पर लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर पुलिस के पहुंचने के पहले ही आरोपित मौके से फरार हो गया था. वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपित की भाभी को हत्या की साजिश में शामिल होने की आंशका के मद्देनजर गिरफ्तार कर लिया है. फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading