PATNA : पैसा नहीं देने पर पत्नी-बेटे की हत्या

PATNA : राजधानी पटना में एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। डबल मर्डर की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के ईशानगर की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस हत्या के आरोपी शख्स के भाभी को गिरफ्तार किया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि आज अहले सुबह तकरीबन 3-4 बजे के आसपास इलाके में गोली चलने की आवाज से लोग दहल उठे। गोलियों की आवाज सुनकर लोग बाहर निकले तो पता चला कि एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है।

घटना के बाद लोगो ने तत्तकाल इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतिका के बेटे ने बताया कि देर रात उसके पिता घर पहुंचे और मां से पैसे की मांग की। मां द्वारा पैसा नहीं दिए जाने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। वहीं आज सुबह एकाएक घर के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग होने की आवाज सुनकर जब वह जगा तो देखा कि उसके सौतेले पिता मां और उसके छोटे भाई को गोली मार दी है। बताया जा रहा है कि मृतिका हत्यारोपी की दूसरी पत्नी थी और जिस बच्चे की मौत हुई है वह उसका सौतेला बेटा था।

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी शख्स की भाभी को गिरफ्तार किया है। वहीं फरार हत्यारे पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading