
PATNA : बिहार एसटीएफ ने लखीसराय और मुंगेर जिला में सघन छापेमारी की है। छापेमारी में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ है। साथ ही हथियार तस्कर गोलू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गोलू की गिरफ्तारी लखीसराय के टाऊन थाना इलाके से हुई है।

आईजी ऑपरेशन कुन्दन कृष्णन को गुप्त सूचना मिली थी कि हथियारों का सौदागर लखीसराय में हथियार सप्लाई करने आनेवाला है। सूचना की पुष्टि होते ही एसपी रणजीत मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गयी।
एसटीएफ एसपी के निर्देश पर एसओजी वन की टीम ने लखीसराय और में जाल बिछा दिया। एसओजी वन के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान एक हथियार तस्कर गिरफ्तार कर लिया गया।

छापेमारी में मौके से 2 पिस्टल, 2 मैगजीन, 2 पिस्टल सेट, 2 ड्रिल मशीन, 1 लेथ मशीन, 3 बेस के अलावे 8 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया है।आशंका जताई जा रही है कि गिरफ्तार गोलू कुमार हथियारों के साथ साथ शराब की भी तस्करी करता था. एसटीएफ सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किया गया गोलू विश्वकर्मा मुंगेर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत छोटी मिर्जापुर गांव का रहने वाला है. हथियारों की डिलीवरी देने लखीसराय आया था और एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया.