बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन, अदाकारा भूमि पेडनकर और कियारा आडवाणी की तिकड़ी जल्द ही फिल्म निर्देशक शशांक खेतान की फिल्म में नजर आएगी। फिल्म से जुड़ी नई जानकारी के अनुसार अब इस फिल्म का नाम भी फाइनल हो चुका है।

करण जौहर निर्मित इस फिल्म का नाम ‘मिस्टर लेले’ रखा गया है। इस फिल्म में शशांक खेतान और वरुण धवन की निर्देशक-अभिनेता की जोड़ी तीसरी बार एक साथ नजर आएगी।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, ‘कई विकल्पों पर विचार करने के बाद, शशांक ने फिल्म में दिखाई देने वाली तिकड़ी को अंतिम रूप दिया। करण जौहर को फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई और इसके साथ ही उन्होंने फिल्म पर काम शुरू कर दिया।’
