बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार 11 दिसंबर 2019 को 97 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर पूरी इंडस्ट्री के कलाकारों ने सिनेमा जगत के इस महान कलाकार को शुभकामनाएं दी।

इस खास मौके पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लदंन ने उन्हें उनके योगदान के लिए सम्मानित कर इस मौके को और भी खास बना दिया। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने अभिनेता को भारतीय सिनेमा और समाजिक कार्यों में उनके अतुलनीय योगदान के लिए गोल्डन एरा ऑफ बॉलीवुड ऑनर का सम्मान प्रदान किया।
