नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर बॉलीवुड दो हिस्सो में बंटा हुआ नजर आ रहा है। अदाकारा स्वरा भास्कर और जीशान के अलावा जावेद जाफरी ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी है।

जावेद जाफरी ने ट्विटर पर एक पोस्ट की तस्वीर में लिखा है, ‘इस्लामी नाम, नमाजी बाप, खुदा का ताब, जो कर न सका…एक कागज के पुरजे ने वो काम कर दिया, एक आम हिंदुस्तानी को मुसलमान कर दिया।’ बता दें कि ये कौसर मुनीर की पंक्तियां हैं।

बता दें कि इससे पहले भी जावेद इस मुद्दे को लेकर ट्वीट कर चुके हैं। जावेद ने एक ट्वीट में लिखा था, ‘क्या CAB ड्राइवर से यह अपेक्षा नहीं की जाती कि जहां पैसेंजर जाना चाहे वहां लेकर जाए न कि जहां वह ले जाना चाहता है?’ इस तरह जावेद जाफरी ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर तं’ज कसा था।