#KANPUR : पीएम मोदी के कार्यक्रम में भि’ड़े भाजपा और सपा नेता, देखें..

#UP #INDIA : कंपनीबाग चौराहे पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का वि’रोध प्रदर्शन करने पहुंचे सपाइयों की भाजपा नेताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत से दोनों पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग किया और बवाल शांत कराया। कंपनीबाग चौराहा स्थित सीएसए में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल गंगा काउंसिल की बैठक ले रहे है। प्रधानमंत्री के विरोध में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के नेतृत्व में सैकड़ों सपा नेता और कार्यकर्ता कंपनीबाग चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस पर वहां मौजूद भाजपा नेता भड़क गए और उन्हें सपा के खिलाफ नारेबाजी हंगामा शुरू कर दिया।

इस दौरान दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई देखते ही देखते हंगामा बढ़ने लगा वहां मौजूद पुलिस फोर्स ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया। इसके बाद सपाइयों को पुलिस ने गाड़ियों में भरकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। तब जाकर हंगामा बवाल शांत हुआ। कंपनी बाग चौराहे पर हंगामे को देखते हुए चारों तरफ भारी फोर्स तैनात कर दिया गया है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.