‘मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं’ वाले बयान पर भाजपा का पलटवा’र

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सावरकर वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार किया है। संबित पात्रा ने राहुल पर निशाना साधते हुए हुए कहा कि कुछ भी हो जाए, तब भी वह राहुल सावरकर नहीं बन पाएंगे। बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ रैली’ में राहुल गांधी ने कहा था कि उनका नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है और वह माफी नहीं मांगेंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, संबित पात्रा ने कहा कि सावरकर ‘वीर’, देशभक्त थे और उन्होंने त्याग किया था। राहुल गांधी ने आर्टिकल 370, एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक और नागरिकता संशोधन बल पर जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, वह पाकिस्तान की भाषा है। वह वीर नहीं हो सकते या सावरकर के समान भी नहीं हो सकते।

संबित पात्रा ने यह बी कहा कि अगर राहुल गांधी नया नाम चाहते हैं, तो बीजेपी उन्हें एक नया नाम देगी। उन्होंने रेप इन इंडिया वाले बयान पर शर्म करने की भी बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने शेम और डिग्निटी की सारी सीमाएं लांघ दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading