#MAHARASHTRA #INDIA – राहुल गांधी के ‘सावरकर’ वाले बयान पर शिवसेना की प्रतिक्रिया आई है। शिवसेना के नेता संजय राउत ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर कहा कि सावरकर मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा। दरअसल, ‘रेप इन इंडिया’ बयान पर बीजपी लगातार राहुल गांधी से माफी की मांग कर रही है, मगर शनिवार को राहुल गांधी ने साफ कह दिया कि उनका नाम राहुल सावरकर नहीं है, वह कभी माफी नहीं मांगेंगे।

हालांकि, महाराष्ट्र सरकार में एक दूसरे की सहयोगी शिवसेना ने राहुल गांधी को सावरकर का अपमान न करने की नसीहत दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हम महात्मा गांधी और पंडित नेहरू का सम्मान करते हैं। कृपया वीर सावरकर का अपमान न करें। जो समझदार होता है उसे ज्यादा बताने कि जरूरत नहीं होती।


Like this:
Like Loading...