केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक के कई खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं।
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से 12वीं और स्नातक होना आवश्यक है। योग्यताएं पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई हैं।
उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27, 30 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
16 दिसंबर, 2019 रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि है
पद का नाम पदों की संख्या
कनिष्ठ सहायक 204
वरिष्ठ सहायक 60
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
