भारत सरकार एक मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप की टेस्टिंग कर रही है जो कि काफी हद तक व्हाट्सएप और टेलीग्राम की तरह होगा। इस एप का कोड नेम GIMs यानी गवर्नमेंट इंस्टैंट मैसेजिंग सिस्टम है। इसकी टेस्टिंग फिलहाल ओडिशा में हो रही है और ट्रायल के तौर पर GIMs का इस्तेमाल सबसे पहले भारतीय नौसेना करेगी।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक GIMs एप को नेशनल इंफॉर्मेशन सेंटर, केरल यूनिट ने डिजाइन किया है और यही सेंटर इस को तैयार भी कर रहा है।
इस एप का इस्तेमाल सरकारी कर्मचारी और सरकारी संस्थाएं आधिकारिक कंम्यूनिकेशन के लिए करेंगी। इसी साल सितंबर की शुरुआत में GIMs का आईओएस वर्जन जारी किया गया था जो कि आईओएस 11 और उससे ऊपर के वर्जन के लिए था। वहीं एंड्रॉयड वर्जन पर भी काम चल रहा है।