मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपने ड्रेस सलेक्शन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर उनका नया लुक तारीफें बटोर रहा है।

सफेद रंग की लैस ड्रेस में तैयार मलाइका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। Dany Atrache की डिजाइन की हुई ड्रेस में स्कर्ट फ्रिल वाली है। ड्रेस की खासियत बेल स्लीव है जो टोटल लैस से बनी हुई है।
कमर पर लगी काली रंग की बैल्ट मलाइका की परफेक्ट फिगर को मैच कर रही है।