Japan की भारतीय साझीदार Suzuki Motorcycle India Private Limited (SMIPL) सुजुकी ने सुजुकी हायाबुसा का 2020 एडिशन लॉन्च किया है। 2020 Hayabusa दो रंगों में उपलब्ध है – मेटलिक थंडर ग्रे और कैंडी डेरिंग रेड। कंपनी ने हायाबुसा में किसी भी तरह का यांत्रिक बदलाव नहीं किया है।
यह भारत स्टेज VI (BS6) उत्सर्जन नियमों के मानकों के लिए अनुरूप नहीं है जो 1 अप्रैल, 2020 से लागू होगा। हायाबुसा बीएस4 इंजन के साथ लॉन्च किया गया है।

सुजुकी इंडिया के अनुसार, 2020 हायाबुसा सीमित संख्या में उपलब्ध होगा। इसमें नए ग्राफिक्स और एक नया फ्रंट ब्रेक कैलिपर मिलेगा। 2020 Hayabusa की कीमत में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.75 लाख रुपये है।
2020 हायाबुसा के इंजन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही 1340 सीसी का इन-लाइन-फोर सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 197 BHP की पावर और 155 NM का टॉर्क पैदा करता है।