भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रीय खेल महासंघों के अध्यक्षों और महासचिवों से मिलेंगे।

बत्रा ने सभी एनएसएफ को पत्र लिख कर कहा है कि वह सभी महासंघों से एक-एक करके मिलेंगे, जिसका मकसद टोक्यो ओलंपिक 2020 और पैरिस ओलंपिक 2024 की तैयारियों का जायजा लेना है।
बत्रा ने एक नोटिस में कहा, ‘सरकार ने 2020 और 2024 के तैयारियों के लिए खिलाड़ियों का पूरा समर्थन किया है।
