#JHARKHAND : भाजपा सरकार अमीरों-दोस्तों के लिए गरीबों की जमीन छीन रही है – प्रियंका गांधी

#JHARKHAND #INDIA : कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को झारखंड के पाकुर में चुनावी रैली को संबोधित की। रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि ये यहां की जल, जमीन आदि के मालिक आप हैं। संघर्ष की यह सीख आपको महान योद्धा सिद्धू और कान्हू से मिली है। प्रियंका गांधी ने कहा कि आपके जल-जंगल-जमीन के संघर्ष में इंदिरा गांधी जी हमेशा आपके साथ रही। इन पर आपका अधिकार बरकरार रखने के लिए काम किया। लेकिन, भाजपा सरकार अमीरों-दोस्तों के लिए आपकी जमीन छीन रही है।

प्रियंका ने कहा कि ये चुनाव आपकी मिट्टी और मां का चुनाव है। आपकी आत्मा का चुनाव है। जब से बीजेपी की सरकार आपके प्रदेश में आई आपकी आत्मा पर हमला किया गया है। आपके आदिवासियों पर हमला किया गया है। आपकी आदिवासी संस्कृति पर ये वार करते हैं। जो कानून आपकी संस्कृति को बचाने के लिए बनाए गए उन कानून को तोड़ने के लिए बीजेपी ने पूरी कोशिश की। भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रचार में सुपर हीरो है लेकिन काम में सुपर जीरो है।

आदिवासियों के लिए संघर्ष करना कांग्रेस की आत्मा में है। आपकी संस्कृति को बचाए रखना कांग्रेस के कण-कण में है। जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, तब से झारखंड की आत्मा और आदिवासियों पर हमला किया गया है। जंगल के हजारों रंग होते हैं, लेकिन भाजपा की विचारधारा इन रंगों के प्रति अंधी है। सच ये है कि भाजपा ने 12 लाख गरीब परिवारों का राशन कार्ड रद्द किया है। कांग्रेस सरकार में 35 किलो चावल मिलता था, आज भाजपा के राज में 5 किलो मिल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading