#UP : ठंड से कई स्कूलों में छुट्टी, कई जगह टाइम बदला, देखें लिस्ट..

#UP #INDIA : उत्तर प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के चलते पारा गिरता ही जा रहा है। ऐसे में ठंड ने लोगों का जीना मुहाला कर दिया है। बढ़ती ठंड के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते प्रदेश के सभी जिलों में प्रशासन ने स्कूलों का समय बदलने का फैसला लिया है। कई जिलों में शीतावकाश की घोषणा कर दी गई है। राज्य के बड़े हिस्से में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों में यूपी में ठंडी हवाएं तेज हो जाएंगी।

हवाओं की वजह से यूपी के कई भागों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है। उत्तर भारत में मैदानी इलाकों पर भी शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट हो रही है।समूचे उत्तर भारत में शीतलहर ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो कड़ाके की सर्दी से हाल फिलहाल में निजात नहीं मिलने वाली है। इसको देखते हुए यूपी के सभी जिलों में स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के समय बदल दिए गए हैं। कई स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है।

लखनऊ में शीतलहर को देखते हुए 18 दिसम्बर से सभी स्कूलों में कक्षा 8 तक के बच्चों की पढ़ाई का समय सुबह 10 से 3 बजे तक किया गया

वाराणसी में नौ बजे से तीन बजे तक और मिर्जापुर में दस से तीन बजे तक स्कूल चलेंगे, आजमगढ़, गाजीपुर और जौनपुर में 19 दिसंबर तक स्कूल बंद कर दिये गए हैं। बलिया में 20 दिसंबर तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है।

बरेली में ठंड के चलते कक्षा आठ तक के सभी स्कूल दो दिन के लिए बन्द किए गए हैं।

मुरादाबाद में ठंड के चलते 18 दिसंबर को कक्षा आठ तक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

रामपुर में ठंड के चलते जिला प्रशासन ने 18 और 19 दिसंबर को कक्षा आठ तक का अवकाश घोषित कर दिया गया है।

फिरोजाबाद में स्कूलों समय बुधवार से सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक कर दिया गया है।

मैनपुरी में कक्षा एक से कक्षा आठ तक के स्कूल सुबह 10.30 बजे से खुलेंगे और शाम 3 बजे तक चलेंगे।

गाजियाबाद में बुधवार से सभी स्कूल सुबह 9:30 बजे से खुलेंगे

सहारनपुर डीएम ने जिले में सभी स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading