#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बुधवार को प्रारंभ ए डिवीजन क्रिकेट लीग के उद्घाटन मुकाबले में विजेता क्रिकेट क्लब ने इंडियन क्रिकेट एकेडमी को रोमांचक ढंग से 33 रनों से हराया। मैच में शानदार गेंदबाजी करने के लिए सदरे आलम पाँच विकेट को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आरडीएस कालेज मैदान में खेले गये मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये विजेता क्लब 29.1 ओवर में 106 रनों पर आॅल आउट हो गयी। रौशन 29 रन, अमित 20 रन मुख्य स्कोरर थे। मनीष, अमित और काशिफ ने तीन तीन विकेट झटके।
जबाब में खेलने उतरी आइसीए की शुरुआत हाहाकारी रही। 13 रनों पर टीम के आधे खिलाड़ी आउट हो पैविलियन लौट चुके थे।

गुलरेज 26 रन ने अकेले संघर्ष किया लेकिन सदरे आलम की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 22.4 ओवर में 73 रनों पर आॅल आउट हो गयी। सदरे आलम ने 5.4 ओवर में एक मेडेन रखते हुये 19 रन देकर पाँच विकेट झटके। रौशन ने 16 रन देकर तीन विकेट झटके। धीरज और चन्द्र प्रकाश ने एक एक विकेट झटके।
मौके पर अध्यक्ष उत्पल रंजन, सचिव मनोज कुमार, संयुक्त सचिव नीतीश कुमार, कोषाध्यक्ष नुंदन सिंह ,दिनेश कुमार, अभिषेक कुमार, सचिन कुमार आदि पदाधिकारी गण मौजूद थे। सचिव मनोज कुमार ने कहा कि ए डिवीजन का विधिवत् उदघाटन बीसीए के पदाधिकारीगण इस माह के अंतिम सप्ताह में करेंगे।

