#MUZAFFARPUR में सीएम आगमन को लेकर डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा, बैठक में दिए कई दिशा-निर्देश

#MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जल जीवन हरियाली यात्रा के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री ,बिहार के संभावित आगमन को देखते हुए एवं तत्सम्बन्धी तैयारियों का जायजा लेने सरैया प्रखंड के बखरा पंचायत सरकार भवन एवं उसके आस पास के स्थलो का निरीक्षण जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष द्वारा किया गया।

स्थल पर स्थित पोखर का जीणोद्धार कार्य, आई सी डी एस ,जीविका,कृषि विभाग,मत्स्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यो का भी निरीक्षण किया एवं वृक्षारोपण के कार्य को भी देखा एवं सम्बंधित पदाधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिया। चकना गांव के एईएस पीड़ित परिवार से मुलाकात भी की साथ ही मानिकपुर पंचायत के मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-235 का भी निरीक्षण किया।

मौके पर डीडीसी उज्ज्वल कुमार सिंह,अपर समाहर्ता आपदा -अतुल कुमार वर्मा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई उदय कुमार झा, जिला जनसम्पर्क अधिकारी कमल सिंह,जिला कृषि पदाधिकारी, डीपीएम जीविका ,सीडीपीओ सरैया आदि उपस्थित थे।

तत्पश्चात,माननीय मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों के मद्देनजर शाम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में सभी विभागों द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रतिवेदेन, उनके द्वारा किये गए कार्यो एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गई साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिया गया। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, आईसीडीएस, राजस्व, आपदा प्रबंधन, डीआरडीए, पथ निर्माण, कृषि, मतस्य एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading