नागरिकता कानून और NRC को लेकर जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में वि’रोध प्रदर्शन अभी भले ही शांत हो गया है लेकिन देशभर में छात्र अब CAA के खि’लाफ खुलकर प्र’दर्शन कर रहे हैं। इस बीच फिल्म निर्देशक, लेखक, निर्माता और एक्टर तिग्मांशु धूलिया ने इन छात्रों को असली हीरो बताया है।

फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में दमदार रोल निभाने वाले अभिनेता तिग्मांशु धूलिया ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं कहता था कि मैंने आज के समाज में अपने नायकों को नहीं देखता हूं और इसीलिए आज इतने सारी बायोपिक्स बनाई जा रही हैं, मैं अपने शब्दों को वापस लेता हूं। सभी प्र’दर्शनकारी बच्चे हमारे नायक हैं। उन्होंने हमें गौरवांवित किया है। बच्चों मैं तुम्हारे साथ हूं।’
