बंगाली अदाकारा और सांसद नुसरत जहां अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा में बन रहती हैं । नुसरत सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और जो भी पोस्ट डालती हैं, वो वायरल हो जाता है ।

हाल ही में नुसरत की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । इन तस्वीरों में नुसरत पिंक कलर की बनारसी साड़ी पहने नजर आ रही हैं ।
नुसरत लिखती हैं, ‘सुंदरता चेहरे में नहीं होती । सुंदरता दिल की रोशनी में होती है।’ फैंस नुसरत के इस पारंपरिक लुक की बहुत सराहना कर रहे हैं । तस्वीरों से लग रहा है कि नुसरत ने कोई फोटोशूट करवाया है । साथ ही नुसरत ने अपने पति निखिल जैन के साथ भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं ।
