हरियाणा सरकार ने फिल्म पॉलिसी की स्क्रिप्ट तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुंबई में जल्द ही पॉलिसी के प्रमोशन के लिए जाएंगे। इस बीच फिल्म निर्देशक सतीश कौशिक को सरकार बड़ा सम्मान देने जा रही है।
उन्हें हरियाणा फिल्म प्रमोशन बोर्ड का चेयरमैन बनाया जाएगा। इस बात पर अगली केबिनेट में मुहर लग जाएगी। इसके तहत सरकार कौशिक को चंडीगढ़ में कार्यालय और आवश्यक स्टाफ भी देगी।

सतीश कौशिक की अगुवाई में ही हरियाणा सरकार मुंबई में हरियाणवी कलाकारों के मनोबल को बढ़ाने का काम करेगी। इस कड़ी में अंतिम दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है। जिसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया एडवाइजर मुंबई गए थे। मुंबई में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
हरियाणवी कलाकार इसको लेकर उत्साहित भी हैं। जिसमें से कुछ ऐसे कलाकार भी हैं जो अभी फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे हैं।
