लॉन्च हो सकता है वीवो का पहला फोल्डेबल फोन

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो नए साल की शुरुआत में सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश करने वाली है। वीवो ने इस इवेंट के लिए मीडिया इन्वाइट्स भी भेजना भी शुरू कर दिया है।

add

वहीं, इन इन्वाइट्स से कंफर्म हुआ है कि बार्सिलोना में 23 फरवरी 2020 से इस कार्यक्रम की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि, अब तक वीवो ने एमडब्ल्यूसी 2020 से जुड़े प्लांस की जानकारी साझा नहीं की है। वहीं, दूसरी तरफ वीवो के अगामी फोल्डेबल डिवाइस को लेकर भी जानकारी नहीं मिली है।

add

इस इन्वाइट में इवेंट की तारीख, समय और वेन्यू की जानकारी दी गई है। साथ ही इसके बैकग्राउंड में बड़ा वी देखा जा सकता है। तो ऐसे में कंपनी वी-सीरीज के वी19 प्रो लेटेस्ट स्मार्टफोन को ग्लोबल लेवल पर उतार सकती है। इसके अलावा मुड़ने वाले फोन को पेश किए जाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.