नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर देशभर में प्र’दर्शन जारी है। वि’रोध हिंसा तक पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा हिं’सा की खबर उत्तरप्रदेश से है। खबर है कि उत्तर प्रदेश में प्रदर्शनों के दौरान 16 लोगों की मौ’त हो चुकी है।
इस बीच वि’रोध का हिस्सा रहीं अ सूटेबल ब्वॉय अभिनेत्री और कांग्रेस कार्यकर्ता सदफ जफर को लखनऊ पुलिस ने हिसारत में ले लिया। इस बात की जानकारी निर्देशक मीरा नायर ने ट्वीट कर दी।

मीरा नायर ने लिखा- ये है हमारा भारत। लखनऊ में शांतिपूर्ण वि’रोध के लिए हमारी अभिनेत्री, सदफ जफर को पीटा गया और जेल में डाल दिया गया। मेरे साथ उनकी रिहाई की मांग में आप भी शामिल हों।
प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर सदफ जफर की रिहाई की मांग की। उन्होंने लिखा- हमारी महिला कार्यकर्ता सदफ ज़फ़र पुलिस को बता रही थीं कि उपद्रवियों को पकड़ो और उन्हें यूपी पुलिस ने बुरी तरह से मा’रा पी’टा व गिरफ्तार कर लिया। वह दो छोटे-छोटे बच्चों की मां हैं। ये सरासर ज्या’दती है। इस तरह का दमन एकदम नहीं चलेगा। हमारी महिला कार्यकर्ता को तुरंत रिहा करिए।
