यूजर्स के लिए Whatsapp ने जारी किया डार्क मोड

व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए लंबे समय से चर्चा में बने डार्क मोड फीचर को बीटा वर्जन पर लॉन्च कर दिया है। फिलहाल, इस फीचर को कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए पेश किया गया है। कंपनी जल्द ही डार्क मोड को सभी यूजर्स के लिए पेश करेगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कई यूजर्स व्हाट्सएप के इस मोड को इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे बग आने पर तुरंत इसे ठीक किया जा सकें। व्हाट्सएप ने अब तक डार्क मोड की स्टेबल लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन सूत्रों की मानें तो यूजर्स को इस फीचर का सपोर्ट नए साल में मिलेगा।

add

सोशल मीडिया कंपनी व्हाट्सएप आईओएस यूजर्स के लिए जल्द डार्क मोड लॉन्च करने वाली है। इस फीचर की जानकारी चीन की टेक साइट वेब बीटा के ट्विटर के हवाले से मिली है। हालांकि, व्हाट्सएप का डार्क मोड अब भी टेस्टिंग फेज में है।

व्हाट्सएप डार्क मोड के अलावा लो डाटा मोड और डिलीट मैसेज फीचर पर काम कर रहा है। लो डाटा मोड की बात करें तो कंपनी इस फीचर को आईओएस यूजर्स के लिए पेश करेगी। वहीं, यूजर्स इस फीचर के जरिए डाटा की खपत को कम कर सकेंगे। इससे पहले यह फीचर व्हाट्सएप कॉलिंग के लिए उपलब्ध था।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.