दिल्ली पुलिस में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि 649 हेड कांस्टेबल भर्ती 2020 अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन पंजीकरण 27 जनवरी 2020 तक जारी रहेगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस 649 हेड कांस्टेबल 2020 रिक्तियों का आवेदन लिंक 28 दिसंबर 2019 को सक्रिय होगा।
अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए, उम्मीदवारों की 01 जुलाई को न्यूनतम 18 वर्ष की आयु होनी चाहिए।
दिल्ली पुलिस 649 हेड कांस्टेबल रिक्तियों के लिए पंजीकरण करते समय, उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

दिल्ली पुलिस 649 हेड कांस्टेबल भर्ती 2020 की चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, ट्रेड टेस्ट और कंप्यूटर ऑपरेशंस में टेस्ट ऑफ प्रोफिसिएन्सी शामिल हैं।
कुल रिक्तियां – 649
हेड कांस्टेबल – पुरुष (ओपन) – 392 पद (विभागीय उम्मीदवारों के लिए 43 रिक्तियां)
हेड कांस्टेबल – महिला (ओपन) – 193 पद (विभागीय उम्मीदवारों के लिए 21 रिक्तियां)
दिल्ली पुलिस 649 हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को विज्ञान और गणित विषय के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 + 2 पास होना जरूरी है।
