पिछले हफ्ते रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘गुड न्यूज’ अपनी कमाई से मेकर्स को लगातार ‘गुड न्यूज’ दे रही है। शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने करीब 65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। साल के अंत में रिलीज हुई इस फिल्म को अभिनेता अक्षय कुमार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि अक्षय, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की यह फिल्म नए साल में 100 करोड़ रुपये के क्लब में शुमार हो जाएगी।
फिल्म का बॉक्स ऑफिस का कुल कलेक्शन 64.99 करोड़ रुपये हो गया है।
