MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिले में जल जीवन हरियाली, दहेज प्रथा नि’षेध, बाल विवाह नि’षेध और न’शामुक्ति के समर्थन में बनने वाली मानव श्रृंखला ऐतिहासिक होगी। जिले में लगभग 1000 किलोमीटर लंबाई लिये हुए मानव श्रृंखला का निर्माण होगा जिसमे लगभग 15 लाख लोगों की सहभागिता होगी। इस संबंध में डीएम आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।

बैठक में जिलास्तरीय सभी पदाधिकारी और सभी बीडीओ, सीओ, बीईओ शामिल हुए। डीएम ने उपस्थित पदाधिकारियो को सबोधित करते हुए कहा कि मानव श्रृंखला को स’फल बनाये जाने में सबंधित पदाधिकारियों की अहम भूमिका है। जिलाधिकारी ने शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रस्तावित मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक लोगो की सहभागिता सुनिश्चित हो इसके लिये अभी से ही माहौल बनाये साथ ही जाग’रूकता कार्यक्रम को और गति प्रदान करें। उन्होंने जीविका और आईसीडीएस को भी निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से लोगों को जागरूक करें। निर्देश दिया गया कि प्रत्येक दिन विद्यालयों के चेतना सत्र में संकल्प सभा का आयोजन करवाये।

बड़े बच्चे मानव श्रृंखला में शामिल होने का संकल्प लेंगे वही छोटे बच्चे अपने अभिभावकों को श्रृंखला में शामिल होने का अनु’रोध करेंगे। सभी स्कूलों में चित्रकला, मेंहदी और रंगोली प्रतियोगिता के आयोजन कराने का निर्देश डीईओ को दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही विभिन्न माध्यमों से यथा : नारा लेखन, हस्ताक्षर अभि’यान, रैली, रन, रंगोली, कैंडल मार्च, मशा’ल जु’लूस आदि के माध्यम से सघन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगो की सह’भागिता सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में सभी बीडीओ, सीओ को इस संबंध में माइक्रो प्लान तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।बैठक में पीडीएस, स्वास्थ्य, सहकारिता, कृषि विभाग को भी इस सम्बन्ध में आवश्यक टा’स्क दिए गए। प्रखंड, पंचायत और जिला स्तर पर मानव श्रृंखला में जिनका उत्कृष्ठ योगदान होगा उन्हें जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में प्रखण्डो के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को भी इस संबंध में विशेष टास्क दिए गए। बैठक में अपर समाहर्ता राजेश कुमार, नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी कुंदन कुमार उपस्थित थे।

