12वीं पास के लिए BCECE में 1767 पदों पर नौकरी के मौका

अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए बेहतरीन मौका इंतजार कर रहा है। राजस्व एवं भूमि विभाग (बिहार सरकार) के अधीन “अमीन जिला उप संवर्ग के अंतर्गत अंचल अमीन और भूमि सुधार उप-समाहर्त्ता कार्यालय / भू- अर्जन निदेशालय” के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

पदों के नाम : अमीन जिला उप संवर्ग के अंतर्गत अंचल अमीन और भूमि सुधार उप-समाहर्त्ता कार्यालय / भू- अर्जन निदेशालय

पदों की संख्या : 1,767 पद

वेतनमान :  5200 – 20200 + ग्रेड-पे 2000 रुपये (अपुनरिक्षित)

add

22 जनवरी, 2020 आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि है
22 जनवरी 2020 आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि है

प्रस्तावित परीक्षा (CBT) की तिथि : 15 फरवरी, 2020 और 16 फरवरी, 2020

इन पदाें पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / बोर्ड से 12वीं या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु

add2

अनारक्षित (पुरूष) के लिए 37 वर्ष

पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरूष एवं महिला) के लिए 40 वर्ष

अनारक्षित (महिला) के लिए 40 वर्ष

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) के लिए 42 वर्ष

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या फिर आगे दिए लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 22 जनवरी, 2020 तक पूरा करें।

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा और शॉर्ट-लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.