पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने पहना प्रियंका चोपड़ा की तरह लहंगा, हो गयी ट्रोल

प्रियंका चोपड़ा ना केवल देश में बल्कि विदेश में भी काफी मशहूर हैं। पाकिस्तानी अदाकारा इकरा अजीज ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड यासिर हुसैन के साथ निकाह किया।

इस दौरान इकरा अजीज ने लाल रंग का गहना पहना। साथ ही उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की। शादी के दिन से ही इकरा अपने लुक की वजह से चर्चा में हैं।

add

लाल रंग के लहंगे में इकरा काफी खूबसूरत लग रही थीं। सोशल मीडिया पर उनकी ड्रेस को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है और प्रियंका की कॉपी कैट बताया जा रहा है।

एक यूजर ने लिखा- ‘प्रियंका चोपड़ा और इकरा अजीज का शादी लहंगा एक जैसा है।’

एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘प्रियंका जैसी ड्रेस…’ एक यूजर ने कमेंट किया कि ‘इकरा की ड्रेस प्रियंका जैसी है। ये केवल मुझे लग रहा है या किसी और को भी लगा?’

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.